पडरौना, अप्रैल 20 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में बुद्ध एवी स्कूल सोसाइटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें कोरम पूरा होने के बाद नियमानुसार चुनावी प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से गवर्निंग बॉडी का चुनाव संपन्न हुआ और सोसाइटी की प्रबंध समिति का निर्विरोध गठन किया गया। अर्जुन सिंह मजीठिया अध्यक्ष व ओमप्रकाश दुबे प्रबंधक चुने गए।विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की प्रगति और आगामी शैक्षणिक सुधारों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्ताव अध्यक्ष के समक्ष रखे, जिन पर अध्यक्ष ने सहमति जताई। चुनाव प्रक्रिया में अर्जुन सिंह मजीठिया को सर्वसम्मति से अध्यक्ष, कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव एवं प्रेम कुमार श्रीवास्तव को उ...