हल्द्वानी, फरवरी 19 -- कालाढूंगी। उत्तराखंड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने गुलजारपुर बंकी (कालाढूंगी) निवासी अर्जुन सिंह को कोटाबाग ब्लॉक का अध्यक्ष मनोनीत किया है। अर्जुन सिंह ने कहा कि जनता भाजपा कांग्रेस से ऊब चुकी है, विकास के नाम पर प्रदेश में लूट खसोट चल रही है। ब्लॉक में पार्टी संगठन को व्यापक ढंग से मजबूत किया जाएगा। संस्थापक सदस्य खड़क सिंह बगड़वाल, पार्टी अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती, शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी, नारायण सिंह जंतवाल, भुवन जोशी, एनडी तिवारी, मोहन नेगी, रवि बोरा, अशोक बोहरा, इंद्र सिंह मनराल ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.