अर्जुन लिंडा हत्याकांड में विकास तिर्की दोषी करार, सजा कल
रांची, जून 17 -- रांची, संवाददाता। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के न्यू लटमा निवासी अर्जुन लिंडा हत्याकांड में अपर न्यायायुक्त कुलदीप की अदालत ने मंगलवार को ट्रायल फेस कर रहे अभियुक्त विकास तिर्की को दोषी करार दिया है। अदालत ने सजा की बिंदु पर सुनवाई के लिए 19 जून की तिथि निर्धारित की है। मामले के अनुसार, 15 अगस्त 2021 को अर्जुन लिंडा और विकास तिर्की समेत करीब एक दर्जन लोग एक साथ बैठकर बीयर पी रहे थे। इसी दौरान विकास तिर्की अर्जुन लिंडा को अपने साथ लेकर चला गया। काफी देर तक दोनों के वापस नहीं लौटने पर मृतक का भाई करण लिंडा उसकी तलाश में निकला और आरोपी के घर पहुंचा। 20 अगस्त 2021 को सोलंकी कब्रिस्तान के पास अर्जुन लिंडा का शव सड़ी-गली अवस्था में बरामद हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.