रांची, जून 19 -- रांची, संवाददाता। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के न्यू लटमा निवासी अर्जुन लिंडा हत्याकांड में अपर न्यायायुक्त कुलदीप के कोर्ट ने शुक्रवार को विकास तिर्की को उम्रकैद की सजा सुनाई। 15 हजार का जुर्माना भी लगाया है। राशि जमा नहीं करने पर अतिरिक्त डेढ़ साल की जेल काटनी होगी। कोर्ट ने आदेश दिया कि विकास मृतक के कानूनी उत्तराधिकारियों को 25 हजार रुपए मुआवजा भी देगा। यह राशि जमा नहीं करने पर एक वर्ष का साधारण कारावास भुगतना होगा। अदालत ने 17 जून को विकास को दोषी करार दिया था। मामला वर्ष 2021 का है। अभियोजन के अनुसार 15 अगस्त 2021 को अर्जुन लिंडा और विकास तिर्की समेत कई लोग एक साथ बीयर पीया। इसके बाद विकास ने अर्जुन को अपने साथ ले गया था। 20 अगस्त 2021 को सोलंकी कब्रिस्तान के पास अर्जुन का सड़ी-गली अवस्था में शव बरामद हुआ था। मामले में...