रांची, मई 19 -- कांके, प्रतिनिधि। भाजपा नेता अर्जुन राम को रक्षा राज्य मंत्री का प्रतिनिधि बनाया गया है। उनकी नियुक्ति से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का माहौल है। अर्जुन राम लंबे समय से संगठन और राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनकी नई जिम्मेदारी को लेकर भाजपा के प्रदेश और जिला पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि वे संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगे तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इधर, स्थानीय कार्यकर्ताओं ने अर्जुन राम को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। यह भी पढ़ें- पुरुषोत्तम बने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...