अर्जुन रजवार बने कोल्हान प्रमंडल के सदस्यता प्रभारी
बोकारो, जून 5 -- झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं चंदनकियारी के पूर्व प्रत्याशी अर्जुन रजवार को कोल्हान प्रमंडल का सदस्यता प्रभारी नियुक्त किया है। इस संबंध में जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि उन्हें 15 दिनों के भीतर अपना कार्यभार संभालने तथा संबंधित जिलों में सदस्यता अभियान और उससे जुड़े कार्यों के प्रभावी संचालन का निर्देश दिया गया है। नियुक्ति के बाद अर्जुन रजवार ने संगठन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई हर जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत एवं धारदार बनाना उनकी प्राथमिकता होगी तथा सदस्यता अभियान को गति देकर पार्टी के जनाधार को बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। मनपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.