अर्जुन मर्डर केस में कपिल ने किया सरेंडर
बरेली, जून 23 -- डीजे संचालक अर्जुन की गोली मारकर हत्या करने के चर्चित मामले में फरार चल रहा कपिल राठौर ने पुलिस को चकमा देकर मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में लेकर कपिल राठौर को जिला जेल भेज दिया। बता दें 15 जून की रात संजयनगर निवासी डीजे संचालक अर्जुन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अर्जुन के पिता की तहरीर पर मोहल्ले के ही अर्पित मौर्य उर्फ पहाड़ी, कपिल और कुश के खिलाफ बारादरी थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। बीते गुरुवार को मुख्य आरोपी अर्पित को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। यह भी पढ़ें- हत्या के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज उसके पैर में गोली लगी थी। मुठभेड़ के दौरान कुश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस मामले में अर्पित और कुश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.