गिरडीह, फरवरी 25 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अर्जुन बैठा के कार्यकर्ताओं पर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की गयी है। यह प्राथमिकी पचंबा थाना क्षेत्र के चंदनडीह निवासी मनीष वर्मा उर्फ चंद्रकांत वर्मा की शिकायत पर दर्ज की गयी है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। दर्ज कराई गई प्राथमिकी में मनीष ने कहा है कि वह अपनी बाइक से बूथ का पर्ची पहुंचाने कमलजोर जा रहे थे। इसी दौरान मानसरोवर होटल के मोड़ के पास वे लोग गाड़ी खड़ी की थी। पीछे से अर्जुन बैठा का कार्यकर्ता आये और पूछताछ करने लगे। जब उसने बताया कि मेयर प्रत्याशी फूल देवी का बूथ का पर्ची सकीना खातून के पास देने जा रहे हैं। इस पर उन लोगों ने फूल देवी का बूथ का पर्ची फाड़ने के लिए कहा। जब वह बात नहीं माना तो अर्जुन बैठा का कार्यकर्ता मारपीट करने लगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.