मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- बोचहां। अर्जुन बाबू पशु मेले में गुरुवार को रावण, मेघनाथ एवं कुंभकर्ण का पुतला दहन किया गया। पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक के रूप में हर वर्ष उत्साह एवं श्रद्धा के साथ पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर अर्जुन बाबू मेला समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। मेला प्रबंधक भरत राय, समाजसेवी सुभाष यादव, मिथिलेश कुमार, अनिल झा, तारकेश कुमार, अहसान अहमद, सकलदीप ठाकुर आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.