रांची, फरवरी 22 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू स्थित रौनियार धर्मशाला में रौनियार समाज की एक विशेष बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रामा साहू ने की। इस दौरान समाज की कमेटी का विस्तार किया गया और विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। सर्वसम्मति से अर्जुन साहू को संयोजक नियुक्त किया गया। वहीं राम बिहारी साव, लखन साहू, दिलीप साहू और राम हरि साहू को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सभी ने संगठन की मजबूती और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में समाज को सशक्त बनाने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने, शिक्षा एवं सामाजिक एकता पर विशेष चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही समाज का उत्थान संभव है। साथ ही सामाजिक कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.