बदायूं, मार्च 3 -- शहर के एनएमएस दास कॉलेज के पूर्व छात्र अर्जुन अग्निहोत्री ने गणित विषय में सीएसआईआर नेट जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण कर जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर कॉलेज और परिवार में हर्ष का माहौल है। छात्र की सफलता पर कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर आशीष कुमार सक्सेना ने बधाई देते हुए कहा कि यह देश की कठिनतम परीक्षाओं में से एक है और अर्जुन की यह सफलता अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा बनेगी। इस अवसर पर गणित विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव सक्सेना, हिंदी विभाग के डॉ. रवि भूषण पाठक, संस्कृत विभाग के डॉ. बैकुंठ नाथ शुक्ला और शिक्षाशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सत्यम मिश्रा ने मेधावी अर्जुन को मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.