रामपुर, मार्च 10 -- रामपुर। लखनऊ में सोमवार को हुई राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में सीयूपीएस के नानकार के छात्र अर्जुन ने छह सौ मीटर दौड़ में शानदार प्रर्दशन कर दूसरे स्थान पर आकर सिल्वर मेडल जीता। अर्जुन की इस जीत से अर्जुन के सहपाठियों में और उसके परिवार में खुशी की लहर दौड़ उठी। अर्जुन ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दूसरा स्थान प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया। शिक्षकों और प्रधानाध्यापक ने खुशी जताते हुए उसे बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...