लखीमपुरखीरी, जून 3 -- गोला गोकर्णनाथ। मोहल्ला अर्जुन नगर कॉलोनी से बुधवार की सुबह एक बुजुर्ग रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कुछ पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी है।​ अर्जुन नगर कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय कासिम नूरी बुधवार सुबह अचानक अपने घर से कहीं चले गए और वापस नहीं लौटे। परिजनों ने बताया कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।वह सफेद रंग की बनियान और नीला तहबंद पहने हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...