मुजफ्फर नगर, सितम्बर 30 -- छपार। एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम को स्वर्ण पदक जीताकर लौटे अर्जुन देशवाल के स्वदेश लौटने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। गांव बसेड़ा निवासी चरण सिंह देशवाल के पुत्र अर्जुन का मंगलवार को छपार टोल प्लाजा पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों, और फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। ईरान के खिलाफ रोमांचक फाइनल मुकाबले में अर्जुन देशवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 रेड प्वाइंट्स हासिल कर भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। छपार टोल प्लाजा से शुरू हुआ स्वागत का सिलसिला बरला, तेजलहेड़ा, भैंसरहेड़ी होते हुए बसेड़ा गांव तक जुलूस के रूप में पहुंचा। अर्जुन को ट्रैक्टर पर बैठाकर निकाले गए इस जुलूस में सैकड़ों कारों और ट्रैक्टरों का काफिला शामिल रहा। यह भी पढ़ें- गर्व : एशियाई खेल की रिले दौड़ में दुजाना के ...