अर्जुन देव जी के पावन शब्दों से गूंजा साकची गुरुद्वारा
जमशेदपुर, जून 18 -- साकची गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज की शहीदी को समर्पित 40 दिवसीय सुखमणी साहिब पाठ का समापन मंगलवार को श्रद्धा और गुरमत वातावरण में हुआ। समापन अवसर पर गुरुद्वारा परिसर 'जपियो जिन अर्जन देव गुरु, फिर संकट जोन गर्भ ना आयो' के पावन शब्दों से गुंजायमान हो उठा। संगत गुरु चरणों में नतमस्तक होकर नाम सिमरन में लीन रही। मौके पर सिख स्त्री सत्संग सभा, साकची की बीबियों ने गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत किया। संगत भाव-विभोर होकर गुरु वाणी का रसपान करती रही। अंत में मुख्य ग्रंथी बाबा अमृतपाल सिंह ने समस्त मानवता के कल्याण, विश्व शांति और सरबत के भले की अरदास की। यह भी पढ़ें- श्री गुरु अर्जन देव जी का शहीदी पर्व आज, सजेंगे विशेष दीवान इसके बाद गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया। समापन दिवस पर चने का प्रसाद, मीठे जल की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.