नई दिल्ली, मार्च 19 -- लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने सोशल मीडिया पर ट्रेनिंग सेशन का एक वीडियो क्लिप शेयर किया है जिसमें टीम के कप्तान ऋषभ पंत अर्जुन तेंदुलकर से उनके बल्ले के वजन के बारे में पूछते दिख रहे हैं। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग दिख रही है। पंत इस बात से भी प्रभावित दिख रहे हैं कि जूनियर तेंदुलकर अपनी शादी के बाद सीधे आईपीएल की तैयारी के लिए टीम के साथ जुड़ गए। उन्होंने अर्जुन को ये भरोसा भी दिया कि किसी भी चीज की जरूरत हो तो बताना। अर्जुन तेंदुलकर इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में थे। अब वह आईपीएल की तैयारी में जुटे हुए हैं। 26 साल के अर्जुन इस बार आईपीएल में लखनऊ सुपर जॉइंट्स के स्क्वाड का हिस्सा हैं। महानतम बल्लेबाजों में से एक सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का क्रिकेट करियर अब तक कुछ खास नहीं रहा है। हालांकि उनमें और उन...