गुड़गांव, अप्रैल 29 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। केरल में 25 से 27 मई तक आयोजित सीनियर नेशनल सांबो चैंपियनशिप में गुरुग्राम के खिलाड़ी अर्जुन चौधरी ने 79 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने हरियाणा और गुरुग्राम का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर दिया। इस प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग राज्यों से करीब 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कड़े मुकाबलों के बीच अर्जुन ने बेहतरीन तकनीक और संयम का प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किया। गुरुग्राम जूडो अकादमी पहुंचने पर अर्जुन चौधरी का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर अजय रतन, निर्भय कुमार, सीमा शुक्ला, आर्यन मौर्य, अरनब और संदीप पवार सहित अन्य खेल प्रेमियों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...