अर्जुन के बयान पर भाजपा ने अभय चौटाला से मांगी सफाई
नई दिल्ली, मई 22 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। इनेलो के रानियां से विधायक अर्जुन चौटाला द्वारा खुद को कॉकरोच जनता पार्टी का पहला विधायक कहे जाने के बाद हरियाणा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस पूरे घटनाक्रम पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने इनेलो पर तीखा कटाक्ष करते हुए कई सवाल खड़े किए हैं। अरविंद सैनी ने कहा कि अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इनेलो का एक विधायक कम हो गया है। क्योंकि स्वयं अर्जुन चौटाला सार्वजनिक रूप से कॉकरोच जनता पार्टी का पहला विधायक होने की घोषणा कर चुके हैं। ऐसे में, इनेलो नेतृत्व और विशेष रूप से अभय सिंह चौटाला को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर यह केवल मजाक या राजनीतिक स्टंट नहीं है, तो इनेलो को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या पार्टी आधिकारिक रूप से इस तथाकथित कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़ र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.