गाजीपुर, फरवरी 20 -- गाजीपुर, संवाददाता। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को 48 वां वार्षिकोत्सव मेधा सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर सविता भारद्वाज ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गाजीपुर वीरों की धरती है, यहां की बेटियां किसी से कम नहीं है। अर्जुन की तरह अपनी मंजिल पर नजर रखें। छोटे-छोटे झंझावातों से विचलित ना हो। छात्राओं एवं महाविद्यालय की उपलब्धियां सराहनीय है। पूर्व प्राचार्य सविता भारद्वाज का प्राचार्य प्रोफेसर अनीता कुमारी और प्रज्ञा रेंजर कलर पार्टी ने स्वागत किया। एनसीसी की छात्राओं ने पायलटिंग करते हुए उन्हें गार्ड आफ आनर प्रस्तुत किया एवं गृह विज्ञान की छात्राओं द्वारा आकर्षक रंगोली का अवलोकन किया। संगीत विभाग की छात्राओं ने स्वागत गीत, सरस्वत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.