गाज़ियाबाद, दिसम्बर 12 -- गाजियाबाद। जिले से एक खिलाड़ी का चयन राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 16 से 19 दिसंबर तक होने वाली प्रदेश स्तरीय पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी अर्जुन प्रतिभाग करेंगे। मेरठ में 12 दिसंबर को हुए मंडलीय ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर अर्जुन का चयन किया गया है। अर्जुन महामाया स्टेडियम में बॉक्सिंग का अभ्यास करते हैं। कोच राजन ने उन्हें शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.