सुल्तानपुर, जून 11 -- गोसाईगंज, संवाददाता गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में बुधवार रात विवाह उपरांत प्रतिभोज समारोह के दौरान वाहन हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।अर्जुनपुर गांव निवासी मुनीजर की पुत्री का विवाह समारोह बुधवार शाम को संपन्न हुआ था। वहीं गांव के ही बाबूलाल के पुत्र के विवाह उपरांत प्रीतिभोज का कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब साढ़े दस बजे प्रीतिभोज स्थल के पास रास्ते पर ई-रिक्शा, बाइक और कुछ लोग खड़े थे। इसी दौरान राजाबाबू पुत्र मुनीजर अपनी बहन को दवा दिलाने के लिए बाइक से जा रहा था। रास्ता बाधित होने पर उसने वाहन हटाने और लोगों से ...