बलरामपुर, मई 11 -- तुलसीपुर, संवाददाता। तुलसीपुर-हरैया मार्ग पर ग्राम अर्जुनपुर के पास सोमवार को एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर में चल रहा है। चिकित्सकों ने तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई है। थाना सिरसिया क्षेत्र के ग्राम पंडितपुरवा जनपद श्रावस्ती निवासी 20 वर्षीय विशाल, 18 वर्षीय अनूप व 19 वर्षीय सुधा एक ही बाइक पर सवार होकर देवीपाटन मंदिर में आयोजित मुंडन संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद तीनों वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच ग्राम अर्जुनपुर के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक अन्य बाइक साइड से निकलने लगी। इसी दौरान बाइक की टक्कर लगने से उनका संतुलन बिगड़ गया और उनकी बाइक बीच सड़क पर पलट गई। हादसे क...