चम्पावत, मार्च 17 -- लोहाघाट के मल्ला ढेक गांव में हिन्दी फिल्म अर्जियां, जस्टिस ऑफ गोल्ज्यू की शूटिंग शुरू हो गई है। एन मलिक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाई जा रही है फिल्म के कई दृश्य लोहाघाट और चम्पावत में फिल्माए जाएंगे। फिल्म के निर्देशक राकेश मधुसूदन ने बताया कि शूटिंग के लिए मुंबई से डीओपी त्रिलोक चौधरी के निर्देशन में तकनीकी टीम पहुंची है। स्विजरलैंड से आए सुमित मलिक मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। अल्मोड़ा की संयुक्ता धामी, प्रेम सिंह रावत, दर्शन सिंह रावत, सोनू शुक्ला, उमेश भारद्वाज और सूरज भी फिल्म में हैं। मेकअप आर्टिस्ट प्रिया भंडारी हैं। प्रियांशु सिंह ढेक सहायक निर्देशक के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म गोलू देवता की न्याय परंपरा और उनसे जुड़ी आस्थाओं पर आधारित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.