अर्जित अवकाश के राशिकरण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
बरेली, सितम्बर 27 -- बरेली। राजकीय विद्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों की तरह अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी अर्जित अवकाश के राशिकरण का लाभ दिया जाना चाहिए। इस मांग को लेकर शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हरी शंकर ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित पत्र डीएम को ईमेल कर पत्र को मुख्यमंत्री को प्रेषित किए जाने का अनुरोध किया है। हरी शंकर ने मांग की है कि समान सेवा दायित्व निभाने वाले अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी राजकीय कर्मचारियों के समान अर्जित अवकाश के राशिकरण की सुविधा प्रदान करने के लिए आवश्यक शासनादेश जारी किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.