गया, अप्रैल 4 -- बोधगया बकरौर में आयोजित अर्जक संघ के 8वें राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन शनिवार को बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही। सम्मेलन के खुला अधिवेशन को संबोधित करते हुए शोषित समाज दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र कटियार ने कहा कि अर्जक संघ ही देश में वास्तविक समता और समृद्धि ला सकता है। इसके लिए संगठन के सिद्धांतों का प्रचार जरूरी है। उन्होंने कहा कि अर्जक संघ की परंपराएं बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, दिल्ली और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में तेजी से फैल रही है और शोषित समाज दल के कार्यकर्ता भी इन्हें अपनाते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्जक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार भारती ने की। विशिष्ट अतिथि पीपीआईडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दयाराम ने कहा कि वर्ष 1968 में रामस्वरूप वर्मा द्वारा स्थापित अर्जक संघ देशहित में निरंतर कार्य ...