प्रयागराज, जून 28 -- सामाजिक संस्था अर्चिशा फाउंडेशन की ओर से रविवार को कालिंदीपुरम के बरसाना सेक्टर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था की संरक्षक मनसा सिंह के नेतृत्व में 65 फलदार पौधे रोपे गए। इस अवसर पर रेलवे के पूर्व इंजीनियर सुरेश चंद्र तिवारी, विवेक सिंह, राहुल द्विवेदी, मनोज तिवारी, विनीता श्रीवास्तव, रामानुज त्रिपाठी, अविनाश मिश्रा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...