पीलीभीत, अप्रैल 22 -- पीलीभीत। समाधान आईएपीटी अंवेषिका के तत्वावधान में अवध पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अनेक प्रयोगों और गतिविधियों के माध्यम से विज्ञान के सिद्धांतों को स्पष्ट किया गया। बहुमुखी प्रतिभा प्रदर्शन के लिए अर्चिता को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य आरती मिश्रा ने बताया कि रचनात्मकता नए और मौलिक विचारों से उत्साहवर्धन होता है। नवाचार उन विचारों का व्यावहारिक, उपयोगी समाधान या सुधारो में बदलने की प्रक्रिया है। लीक से हटकर सोचना और समस्याओं के नए हल खोजना आत्मविश्वास की श्रेणी में होता है। प्रबंध निदेशक आशीष मिश्रा ने प्रयासों को सराहा। समन्वयक में लक्ष्मीकांत शर्मा ने रचनात्मक और नवाचार के महत्व को बताया। यह भी पढ़ें- रेजिन आर्ट कार्यशाला का सफल आयोजन हुआ कार्यक्रम आ...