लखीमपुरखीरी, जून 21 -- लखीमपुर, संवाददाता। भारतीय योग संस्थान महिला जिला इकाई ने नेशनल पब्लिक स्कूल काशीनगर प्रांगण में सामूहिक रूप से विश्व योग दिवस मनाया। जिला प्रधान अर्चना श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के संयोजक राम टहल वर्मा रहे। मुख्य अतिथि आर्यकन्या इण्टर कॉलेज की सेवानिवृत्त प्रोफेसर इंदू मिश्रा रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके की गई। सूक्ष्म क्रियाएं, योगासन, प्राणायाम, शवासन, ध्यान रचना बरनवाल सीमा श्रीवास्तव, सुमन वर्मा, रामदीन राठौर ने कराई। प्रांतीय प्रधान नरेश चंद्र वर्मा ने मुद्राओं की जानकारी दी। जिला प्रधान अर्चना श्रीवास्तव व जिला मंत्री कामिनी मिश्रा को योग गौरव 2026 सम्मान व प्रशस्ति पत्र दिया गया। यह भी पढ़ें- भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है योग : प्रो. रावत रचना, विध...