बाराबंकी, मार्च 14 -- सिरौलीगौसपुर। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक सिरौलीगौसपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को श्री सुंदर लाल इंटर कॉलेज औरेला के प्रांगण में सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम का संयोजन अंकित जायसवाल द्वारा किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप तिवारी जिला आईटी सेल मीडिया प्रभारी, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, ब्लॉक मंत्री अनूप कुमार अवस्थी, ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष रुद्र प्रताप पांडेय व ब्लॉक कोषाध्यक्ष सूरज वर्मा के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।बैठक में ब्लॉक स्तरीय महिला शिक्षक कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसमें अर्चना मिश्रा को अध्यक्ष, अपर्णा श्रीवास्तव को ब्लॉक मंत्री तथा नाजनीन परवीन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नामित किया गया। कंचन सिंह, ब्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.