हरिद्वार, मार्च 1 -- भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष इरफान अली भट्टी ने एडवोकेट अर्चना शुक्ला को महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। रविवार को फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इरफान ने कहा कि अर्चना महिला किसानों को संगठन से जोड़ने का काम करेंगी और महिला शक्ति के बल पर किसानों की लड़ाई को मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि स्मार्ट मीटर किसी भी रूप में नहीं लगाए जाने दिए जाएंगे। अर्चना शुक्ला ने सबका आभार जताया। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव इरशाद अली, सुमित कौशिक, रवि श्रीवास्तव, दिनेश, यशपाल, शारिक, नवीश छाबड़ा, कमला देवी, संतोष आर्या, प्रतिभा कौशिक, अर्पित शुक्ला, जाबिर अंसारी, फरमान अंसारी, एजाज अली, नरेश पाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...