नोएडा, सितम्बर 5 -- नोएडा, कुलदीप शर्मा। शिक्षक दिवस के अवसर पर गौतमबुद्ध नगर की शिक्षिका को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शनिवार को गोरखपुर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के 61 शिक्षकों को सम्मानित किया। इस बार 75 जिलों में से 61 जिलों के शिक्षकों का चयन हुआ। चयनित शिक्षकों में 31 महिलाएं और 30 पुरुष शामिल हैं। गौतमबुद्ध नगर के कंपोजिट विद्यालय पर्थला खंजरपुर, विकासखंड बिसरख की सहायक अध्यापिका अर्चना पांडेय को शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, तकनीक के इस्तेमाल और समर्पित कार्यो के लिए यह सम्मान मिला। यह भी पढ़ें- सुमन कुशवाहा को मिला राज्य अध्यापक पुरस्कार सम्मान समारोह में उन्हें मां सरस्वती की प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र, 25 हजार रुपये की पुरस्क...