गाज़ियाबाद, जुलाई 13 -- गाजियाबाद। केसर इवेंट की ओर से रविवार को हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। हरियाली तीज उत्सव में बड़ी संख्या में क्लब की सदस्य महिलाओं ने भाग लिया। क्लब की सदस्याओं ने सावन के गीतों पर नृत्य कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गीत-संगीत की प्रस्तुति से खूब धमाल मचाया। नए नए रंग बिरंगे परिधान पहनकर रैंप वॉक अपनी अदाओं के खूब जलवे बिखेरे। बबीता गुटगुटिया ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न मनोरंजक खेल भी खेले गए। तीज क्वीन प्रतियोगिता कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रही। अनेक राउंड के बाद तीज क्वीन का खिताब अर्चना दुबे को दिया गया। उन्हें तीज क्वीन का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। रूचि गर्ग, चेष्टा गोयल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.