अर्चना कुमारी का कुश्ती छात्रावास अयोध्या में चयन
गाजीपुर, जून 6 -- खानपुर। क्षेत्र के रामकरन इंटर कॉलेज की छात्रा और कुश्ती खिलाड़ी अर्चना कुमारी का चयन उत्तर प्रदेश सरकार के खेल विभाग से संचालित आवासीय कुश्ती छात्रावास, अयोध्या में प्रशिक्षण के लिए हुआ है। कक्षा 10 की छात्रा अर्चना, कोच राम आशीष यादव के मार्गदर्शन में मिट्टी के अखाड़े में नियमित अभ्यास करती हैं। मुलायम सिंह रामकरन दादा स्पोर्ट्स एकेडमी के निदेशक आशीष यादव 'राहुल' ने बताया कि अयोध्या छात्रावास में अर्चना को आधुनिक सुविधाओं के साथ निःशुल्क प्रशिक्षण, आवास और भोजन की व्यवस्था मिलेगी। चयन पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है और अनेक खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.