अर्चना और हैदर समेत जुगसलाई नगर उपाध्यक्ष के लिए चार ने की दावेदारी
जमशेदपुर, मार्च 16 -- जमशेदपुर। जुगसलाई नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के चुनाव में 4 वार्ड पार्षद ने दावेदारी की है। इनमें अर्चना दुबे, इरशाद हैदर, सुरेश शर्मा और राहत हुसैन शामिल है। बताया जाता है कि इरशाद हैदर को जुगसलाई की अध्यक्ष नौसीन खान का समर्थन मिला है जबकि अर्चना दुबे को 8 वार्ड पार्षद ने रविवार शाम तक समर्थन दे दिया था। लेकिन सुरेश शर्मा और राहत हुसैन के उपाध्यक्ष पद पर दावेदारी करने से चुनाव रोचक हो गया। हालांकि इरशाद हैदर और अर्चना दुबे अपनी जीत का दावा कर रही हैं। उपाध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया जिला एसओआर और प्रखंड विकास पदाधिकारी की देखरेख में शुरू है। शाम 4 बजे बाद नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष के नाम की घोषणा होने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.