प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 29 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। ठंड के समय इन दिनों कई ट्रेन मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन पर विलंब से आ रही है। ट्रेन के इंतजार में यात्री परेशान हो रहे हैं। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि सोमवार को हावड़ा जंक्शन से बीकानेर को जाने वाली सुपरफास्ट साप्ताहिक करीब सात मिनट, नई दिल्ली से वाराणसी को जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 42 मिनट, उद्योग नगरी एक्सप्रेस 15 मिनट, अयोध्या कैंट से मुंबई जाने वाली तुलसी सुपरफास्ट 1 घंटे 43 मिनट, जम्मूतवी से पटना जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस 3 घंटे 47 मिनट, वाराणसी से नई दिल्ली को जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 1 घंटे 1 मिनट विलंब से पहुंची।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.