अर्घ्य अर्पित कर विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना
मेरठ, जुलाई 30 -- सूर्या पैलेस परिसर में बुधवार को श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में भक्तिभाव के साथ सिद्धचक्र महामंडल विधान का समापन हुआ। विधान आचार्य प्रमोद शास्त्री के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विश्व शांति महायज्ञ में पूर्णाहुति दी गई। श्रद्धालुओं ने प्रभु के श्रीचरणों में अर्घ्य अर्पित कर विश्व शांति, मानव कल्याण, सुख-समृद्धि और धर्म की उन्नति की कामना की। संगीतकार दीपेश ने अपनी मधुर एवं भावपूर्ण प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डुबो दिया। आचार्य सौरभ सागर महाराज की गुरु भक्ति में श्रद्धालुओं ने अर्घ्य अर्पित किए। कार्यक्रम में धर्म इंद्र नवीन जैन, यश जैन, सीमा जैन, दुलारी जैन, मंदिर पुण्यार्जक सुधा जैन तथा प्रदीप जैन ने विधान के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं के पुण्य की अनुमोदना की। यह भी पढ़ें- Gridih News:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.