फतेहपुर, फरवरी 18 -- बिंदकी। अर्कवंशी (सूर्यवंशी) क्षत्रिय महासेना के प्रदेश प्रभारी शिव कुमार ने संगठन विस्तार करते हुए सुरेन्द्र सिंह को बिंदकी तहसील अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। उन्होने संगठन की मजबूती के लिए विस्तार, सामाजिक एकता और समाजहित कार्यो को गति देने पर बल दिया। नवनियुक्त अध्यक्ष ने दायित्वों का ईमानदारी के साथ निर्वहन करने का वादा किया। बताया कि जल्द ही संगठन की कार्यकारिणी गठित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.