बिल्ल्होर, अगस्त 21 -- बिल्हौर,संवाददाता। अरौल में एक महिला स्वास्थ्य कर्मी और उसके भाई पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पीड़िता ने डायल 112 पुलिस को फोन कर थाने जाकर तहरीर दी। महिला स्वास्थ्य कर्मी का अरौल थाने की मिशन शक्ति केंद्र की काउंसलर हैं। उनको सम्मानित भी किया जाता है। पीड़िता स्वास्थ्य कर्मी के साथ अरौल थाने की मिशन शक्ति की महिला काउंसलर है। पीड़िता का आरोप है कि शुक्रवार को उसका भाई एक चाय की दुकान पर सामान लेने गया था। जिसके साथ दुकानदार और साथियों ने अभ्रदता की। बार में पीड़िता और उसके भाई से हाथापाई कर गालियां दी गईं। आरोप है कि दुकानदार ने कुछ अज्ञात लोगों को बुलाकर जान से मरवा देने की धमकी दी। आरोप है कि दुकानदार की दुकान पर रात में बाहरी लोगों का आना जाना है। और नशेबाजी होती है। पीड़िता व उसका परिवार बहुत भयभीत है। पीड़िता ने मौ...