अरोमैटिक एंड एलाइड को उत्तर प्रदेश का 'सर्वश्रेष्ठ निर्यातक' सम्मान
बरेली, मार्च 11 -- उत्तर प्रदेश राज्य निर्यातक पुरस्कार समारोह में बरेली के तीन निर्यातकों को सम्मानित किया गया है। इत्र एवं एसेंशियल ऑयल श्रेणी में सीबीगंज स्थित अरोमैटिक एंड एलाइड कंपनी के प्रबंध निदेशक गौरव मित्तल को पहला स्थान मिला, जबकि कैल्विन नैचुरल मिंट प्राइवेट लिमिटेड के ऋषभ जैन को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। वहीं राजगढ़िया हाउस को रेशमी वस्त्र उद्योग की श्रेणी में पुरस्कृत किया गया है। अरोमैटिक एंड एलाइड कंपनी के एमडी गौरव मित्तल ने बताया कि उनकी कंपनी पिछले करीब 50 वर्षों से प्राकृतिक और ऑर्गेनिक उत्पादों की खेती, उत्पादन और निर्यात के क्षेत्र में कार्य कर रही है। कंपनी देशभर में 40 हजार से अधिक किसानों के साथ मिलकर प्राकृतिक और ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा दे रही है। इससे किसानों की आय बढ़ने के साथ भारत की प्राकृतिक उत्पादों की पहचान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.