प्रयागराज, मई 2 -- अरैल घाट पर रविवार को आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के आगमन से 24 घंटे पहले यमुना किनारे सुरक्षा चाकचौबंद कर दी गई। यमुना बैंक रोड छावनी में तब्दील हो गया है। रक्षामंत्री के आगमन से पहले अरैल क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर रोक लगा दी गई है। यमुना किनारे मार्ग पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। दुकानें बंद कर दी गई हैं। अरैल घाट पर सेना की देखरेख में पिछले कई दिन से सांस्कृतिक आयोजन की तैयारी चल रही है। शुक्रवार तक तैयारी के बीच सामान्य लोग घाट पर आवागमन कर रहे थे। शनिवार दोपहर से घाट पर लोगों के जाने पर रोक लगा दी गई है। यह भी पढ़ें- रक्षामंत्री के कार्यक्रम के लिए 30 अफसरों को दी गई जिम्मेदारी घाट के आसपास इमारतों में सेना के जवान तैनात किए गए हैं। संगम में भी सेना के जवान नावों से गश्त ...