अरैल तट पर किया योगाभ्यास
प्रयागराज, जून 11 -- आदियोगेश्वर एव महिपत जन सेवा संस्थान की ओर से 21 जून को आयोजित होने वाले विश्व योग दिवस के तहत गुरुवार को अरैल स्थित सेल्फी प्वाइंट पर योगाभ्यास किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. नवीन सोनी, विशिष्ट अतिथि आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. अवनीश पांडेय रहे। योगाचार्य डॉ. दीप्ति योगेश्वर ने लोगों को योगाभ्यास कराया। संस्था के सचिव डॉ. आनंद पांडेय ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। रोहित, प्रवीण, मनीष, ओम प्रकाश श्रीवास्तव मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.