नई दिल्ली, मार्च 23 -- जापानी दिग्गज कावासाकी अपनी 'निंजा' सीरीज के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। भारत में भी सुपरबाइक का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। अब यहां भी ऐसी बाइक उपलब्ध हैं जो पलक झपकते ही हवा से बातें करने लगती हैं। बता दें कि साल 2026 में कावासाकी के पास भारतीय मार्केट में एक से बढ़कर एक धाकड़ मॉडल मौजूद हैं। इनमें रोजाना सड़क पर चलने वाली स्पोर्ट्स बाइक से लेकर ट्रैक पर धूम मचाने वाली हाइपरबाइक तक शामिल हैं। आइए जानते हैं कावासाकी की ऐसी ही 6 सबसे तेज मोटरसाइकिलों के बारे में विस्तार से।कावासाकी निंजा H2 SX SE यह भारत में कावासाकी की सबसे तेज और सबसे पावरफुल बाइक है। इसमें 998cc का सुपरचार्ज्ड इंजन लगा है, जो इसे किसी रॉकेट जैसी ताकत देता है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 330 किमी/घंटा है जो इसे एक 'हाइपर-टूरर' बनाती है। यह बाइक न केवल तेज...