मोतिहारी, फरवरी 15 -- अरेराज। महाशिवरात्रि के अवसर पर तीर्थ राज अरेराज की सड़कों पर शनिवार को शिवपार्वती के विवाहोत्सव की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। महामंडलेश्वर स्वामी रविशंकर गिरि जी महराज के निर्देशन में आयोजित शिवबारात की भव्य झांकी में भाग लेकर आस्था के सरोवर में डुबकी लगाने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी के मौके पर स्वयं महामंडलेश्वर सोमेश्वर नाथ मंदिर में विशेष पूजा अर्चना सम्पन्न करने के बाद घोड़े, बाजा, रथ व सोमेश्वर नाथ मंदिर के स्वरूप की झांकी के साथ शिव बारात की शोभायात्रा में शामिल होकर यात्रा नगर परिक्रमा के लिए निकल पड़े। महामंडलेश्वर ने कहा कि शिव का अर्थ है कल्याण।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...