मोतिहारी, फरवरी 14 -- अरेराज। विजया एकादशी के दिन शुक्रवार से सोमेश्वर नाथ मंदिर अरेराज में चार दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महादेव एवं पार्वती का नूतन ग्रंथिबंधन के साथ धर्मध्वज की स्थापना की गई। चली आ रही आदिकालीन परम्परा के अनुसार विजया एकादशी के दिन तीर्थ क्षेत्र अरेराज के सभी देवी देवताओं के मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की जाती है । इसके साथ ही चार दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ भी हो जाता है। विजया एकादशी के दिन ही 36 मीटर की भगवा पगड़ी से शिवपार्वती का नूतन ग्रंथि बंधन भी कराया गया। महामंडलेश्वर एवं सोमेश्वर पीठाधीश्वर स्वामी रविशंकर गिरि जी महाराज ने बताया कि आज ही के दिन विजया एकादशी को लंका पर विजय पाने के लिए भगवान श्रीराम ने अपने अनुज लक्ष्मण के साथ विजया एकादशी का व्रत कि...