मोतिहारी, दिसम्बर 18 -- अरेराज। प्रखंड मुख्यालय से 9 किलोमीटर दूर पिपरा पंचायत अरेराज पीएचसी संचालित होता है। ग्रामीण इलाके में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार के सचिव व सीएस के आदेश के आलोक में अरेराज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को पिपरा पंचायत में स्थानांतरित कर दिया गया। जहां पीएचसी संचालित होता है। परन्तु आश्चर्य की बात है कि पिपरा पीएचसी में संसाधनों का घोर अभाव है। पीएचसी में एम्बुलेंस, फर्मासिस्ट, ड्रेसर, लैब, लैब टेक्नीशियन, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है। इसके साथ ही अन्य संसाधनों का भी घोर अभाव है। पूर्व में संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में ही पीएचसी का संचालन होता है। जहां सिर्फ तीन ही कमरे हैं। कमरे के अभाव व कमी के कारण बगल में उपस्थित पंचायत भवन के तीन कमरे का उपयोग पीएचसी के लिए हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.