मोतिहारी, मार्च 2 -- अरेराज। आपसी सौहार्द का महान पर्व होली के अवसर पर अरेराज के विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं संगठनों के सौजन्य से सोमवार को होली मिलन समारोह का अलग अलग आयोजन किया गया। गोविंदगंज विधायक राजू तिवारी एवं पूर्व विधायक राजन तिवारी के नेतृत्व में उनके पैतृक आवास ममरखा खजुरिया परिसर में कुर्ता फाड़ होली का आयोजन किया गया। क्षेत्र के संग्रामपुर, अरेराज एवं पहाड़पुर प्रखंड के कार्यकर्ताओं सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ फगुआ के ताल पर विधायक श्री तिवारी को नाचते गाते एवं झूमते देखा गया। सोमेश्वर नाथ संस्कृत उच्च विद्यालय अरेराज के प्रांगण में भी रविवार को होली मिलन समारोह का सफल आयोजन किया गया। श्री सोमश्वर संगीत महाविद्यालय अरेराज में भी रविवार की शाम को होली गीत संगीत और नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र...