अरेराज के निचले इलाके में पहुंचा गंडक नदी का पानी
मोतिहारी, सितम्बर 27 -- अरेराज निज प्रतिनिधि नेपाल के तराई क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद गंडक नदी उफान पर है। वाल्मीकि नगर बैराज से लगातार भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। इसके चलते अरेराज अनुमंडल के गंडक तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का गंभीर संकट मंडराने लगा है। शनिवार को बैराज से रिकॉर्ड 4.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जबकि स्थिति को भांपते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। वहीं, रविवार को भी बैराज से लगभग 4 लाख क्यूसेक पानी गंडक नदी में छोड़ा गया है, जिससे निचले इलाकों में पानी तेजी से फैल रहा है। यह भी पढ़ें- Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप, बागमती-कोसी उफान पर; बिहार में बाढ़ से हाहाकार, 10 जिले चपेट में लगातार दो दिनों में छोड़े गए करीब साढ़े आठ लाख क्यूसेक पानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.