मोतिहारी, दिसम्बर 14 -- अरेराज, निज प्रतिनिधि। चार प्रखंड के लगभग दस लाख की आबादी के चिकित्सा सुविधा के लिए अरेराज में एक मात्र अनुमंडलीय अस्तपताल है। जहां डॉक्टरों के अधिकांश पद रिक्त है और संसाधनों की काफी कमी है। रेफरल अस्पताल को अनुमंडलीय अस्पताल का दर्जा मिलने के बाद आम जन मानस में चिकित्सीय सेवा बेहतर होने की उम्मीद जग गयी थी। परन्तु डॉक्टरों और संसाधनों की कमी के कारण जनता की उम्मीदों पर पानी फिर गया। डॉक्टरों की कमी के चलते अरेराज अनुमंडलीय अस्पताल में शल्य चिकित्सा का कोई बेहतर सुविधा नहीं है। शल्य चिकित्सा के नाम पर सिर्फ बंध्याकरण ही हो पाता है। सुविधाओं की कमी के चलते दुर्घटना में घायल अधिकांश मरीजों को सदर अस्पताल मोतिहारी रेफर कर दिया जाता है। यहां दुर्घटना में घायल मरीजों के सिर्फ हल्की चोट का ही इलाज हो पाता है। मालूम हो क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.