मोतिहारी, अक्टूबर 3 -- अरेराज । गंडक नदी के रौद्र रूप में शुक्रवार को थोड़ी नरमी देखी गई और पानी का स्तर लगभग चार फीट तक कम हो गया है। जलस्तर घटने से अधिकांश घरों से बाढ़ का पानी निकल चुका है और अरेराज-पटना स्टेट हाईवे पर वाहनों का परिचालन भी पूरी तरह चालू कर दिया गया है। इसके बावजूद, प्रखंड में बाढ़ का संकट पूरी तरह टला नहीं है। नवादा गांव की सड़कों पर अभी भी लगभग दो फीट तक बाढ़ का पानी तेजी से बह रहा है। गांव के चारों तरफ और लोगों के दरवाजों पर भारी जलजमाव की स्थिति बनी हुई है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट सका है। बाढ़ की विभीषिका का सबसे दर्दनाक मंजर अरेराज-पटना स्टेट हाईवे पर देखने को मिल रहा है। नवादा पंचायत के वार्ड संख्या 12 के प्रभावित ग्रामीण भरी पासवान, दुखी पासवान, मनोज पासवान, बुधन पासवान सरिता पासवान और मंजू देवी...