अरूणेश बने कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष
सीतापुर, अगस्त 30 -- महमूदाबाद। पहाड़ापुर निवासी अरुणेश यादव को कांग्रेस पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने अरुणेश को मनोनयन पत्र सौंपा। अरुणेश यादव पिछले काफी समय से कांग्रेस से जुड़कर महमूदाबाद सहित आस पास के इलाकों में पार्टी का प्रचार कर रहे हैं। अरुणेश यादव हजारी लाल एजूकेशन ग्रुप के डायरेक्टर हैं। कांग्रेस ने अरुणेश को महमूदाबाद विधानसभा का प्रभारी प्रत्याशी भी बना रखा है। अरुणेश विधानसभा से टिकट के मजबूत दावेदार हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.